मोबाइल के आधार पर जारी है छानबीन

मोरवा : हलई ओपी के इंद्रवारा गांव में बीते सोमवार को हुई घटना के दस दिनों बाद भी पुलिस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. अपराधियों से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस द्वारा छानबीन जारी है, लेकिन अपराधी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है. पूछताछ के लिए हिरासत में लिये गये लोगों से […]
मोरवा : हलई ओपी के इंद्रवारा गांव में बीते सोमवार को हुई घटना के दस दिनों बाद भी पुलिस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. अपराधियों से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस द्वारा छानबीन जारी है, लेकिन अपराधी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है. पूछताछ के लिए हिरासत में लिये गये लोगों से राज उगलवाने व अपराधी का सुराग पाने की पुलिस जुगत लगा रही है, लेकिन उसमें अब तक सफलता नहीं मिल पायी है. पुलिस को अपराधी के घर से भी सिम कार्ड मिलने की बात बतायी जा रही है.
इसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है. अपराधियों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके हैं. पुलिस सूत्रों की मानें तो आला अधिकारियों से मिल रहे निर्देशों के आलोक में लगातर छापेमारी जारी है लेकिन, अपराधियों के लगातार ठिकाना बदलने से पुलिस को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि अपराधियों की पहचान हो चुकी है और पुलिस उसी दिशा में काम कर रही है लेकिन अब तक उसे पकड़ने में कामयाबी नहीं मिल सकी है.
बताते चलें कि दस दिन पूर्व इंद्रवारा गांव में पुलिस और शराब माफियाओं की मुठभेड़ हुई थी. इसमें बीएमपी का एक जवान अनिल कुमार सिंह शहीद हो गये थे और सरायरंजन के थानाध्यक्ष को गोली लगी थी. इसमें वे घायल हो गये थे. पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए सरायरंजन थानाध्यक्ष समेत डीआइयू के पांच जवानों को निलंबित किया गया है. बावजूद इसके पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिये हाथ पांव मार रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










