शार्ट सर्किट से लगी आग, झुलस कर एक ही परिवार के चार मरे, मृतकों में शहर के बड़े व्यवसायी भी शामिल

Updated at : 01 Dec 2017 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग, झुलस कर एक ही परिवार के चार मरे, मृतकों में शहर के बड़े व्यवसायी भी शामिल

समस्तीपुर : शहर में शार्ट सर्किट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत झुलस जाने से हो गयी. इनमें शहर के मोटर पार्ट्स के बड़े व्यवसायी सुनील की भी मौत हो गयी. साथ ही मृतकों में दो महिलाओं के भी झुलस जाने से मौत होने की सूचना मिली है. जानकारी के मुताबिक, […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर में शार्ट सर्किट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत झुलस जाने से हो गयी. इनमें शहर के मोटर पार्ट्स के बड़े व्यवसायी सुनील की भी मौत हो गयी. साथ ही मृतकों में दो महिलाओं के भी झुलस जाने से मौत होने की सूचना मिली है.

जानकारी के मुताबिक, शहर के घोष लेन में गुरुवार की देर रात शार्ट सर्किट होने से शहर के घोष लेन निवासी रामलाल दुआ के घर में आग लग गयी. इस आग में झुलस कर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. स्थानीय लोगों और फायर बिग्रेड के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. सूचना मिलने पर पहुंची नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे घोष लेन निवासी रामलाल दुआ के घर से आग की लपटें उठती दिखीं. इसके बाद लोगों ने मुख्य द्वार को तोड़ कर घर मे फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया. इस क्रम में रामलाल के पच्चीस साल के पोते शिवम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लेकिन, रामलाल दुआ, उनके पुत्र सुनील दुआ, सुनील की पत्नी सरोज दुआ और एक रिश्तेदार बेदी सेठी की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गयी. बताया गया है कि बेदी सेठी जौनपुर की रहनेवाली हैं. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन