141 कार्टन शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Nov 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

ताजपुर में दस बोतल शराब मिली कल्याणपुर/ ताजपुर : सिमरिया से पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 141 कार्टन शराब के साथ दो महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार िकया है . थानाअध्यक्ष अमद अली ने ने बताया कि सिमरिया गांव से गुप्त सूचना मिली कि भारी मात्रा मे शराब मौजूद […]
विज्ञापन
ताजपुर में दस बोतल शराब मिली
कल्याणपुर/ ताजपुर : सिमरिया से पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 141 कार्टन शराब के साथ दो महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार िकया है . थानाअध्यक्ष अमद अली ने ने बताया कि सिमरिया गांव से गुप्त सूचना मिली कि भारी मात्रा मे शराब मौजूद है .
पुलिस ने सिमरिया के बालेश्वर सहनी की पत्नी गुजरी देवी के मवेशी दालान से 61 कॉटून व संतोष साह के घर 80 कॉटून शराब बरामद किया वही ललित सहनी के पत्नी उषा देवी के घर से बर्तन मे रखी देशी शराब को भी पुलिस ने बरामद करते हुये उषा देवी व गुजरी देवी को गिरफ्तार कर लिया . पुलिस को देख अन्य शराब कारोबारी भागने मे सफल रहे . बता दें कि शनिवार की देर रात भी गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया चौर के एक गाछी से 72 कार्टन शराब बरामद किया था.
छापेमारी में थानाध्यक्ष के अलावा एसआई प्रभुनारायण यादव, सुरेश गुप्ता, राजकिशोर राम, शैलेन्द्र सिंह सहित चकमेहसी थाना के एसआई नरेश कुमार यादव मौजूद थे . दूसरी ओर ताजपुर पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में छापेमारी कर एक केला बगान से बैग में भरकर रखे कुल दस बोतल विदेशी शराब बरामद किए.
पुलिस काे मिली थी सूचना : जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि केला बगान उसी गांव के राम वृक्ष सिंह का बताया गया है. सूचना मिली थी कि काफी मात्रा में वहाँ पर कारोवारी शराब रखे हुए है.तत्काल छापेमारी किया गया जिसमें रॉयल स्टैग के 180 मिली के 6 बोतल, 375 मिली के दो बोतल एवं 750 मिली के दो बोतल पाए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










