डिजिटलाइजेशन से आयेगी पारदर्शिता: डीएम

Published at :28 Nov 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
डिजिटलाइजेशन से आयेगी पारदर्शिता: डीएम

समाहरणालय में बैठक को संबोधित करते डीएम प्रणव कुमार समस्तीपुर : जिले के स्वयं सहायता समूहों के डिजीटलाइजेशन से पारदर्शिता बढेगी. इससे परियोजना के क्रियांवयन के बाद बैंकों को समूहों को ऋण उपलब्ध कराने में सुगमता बढेगी. महिला स्वयं सहायता समूहों के वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे. उक्त बातंे जिलाधिकारी प्रणव कुमार […]

विज्ञापन

समाहरणालय में बैठक को संबोधित करते डीएम प्रणव कुमार

समस्तीपुर : जिले के स्वयं सहायता समूहों के डिजीटलाइजेशन से पारदर्शिता बढेगी. इससे परियोजना के क्रियांवयन के बाद बैंकों को समूहों को ऋण उपलब्ध कराने में सुगमता बढेगी.
महिला स्वयं सहायता समूहों के वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे. उक्त बातंे जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने सोमवार को नाबार्ड के ई शक्ति परियोजना की शुरुआत करते हुये कही.डीएम ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से इन्हें डिजीटल शिक्षा देने में भी आसानी होगी. इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड जयंत विष्णु ने ई शक्ति परियोजना पर प्रकाश डालते हुये कहा कि तृतीय चरण के तहत बिहार के पांच जिलों में समस्तीपुर का चयन भी किया गया है.
इसमें सदस्यों के खाता और लेनदेन के अभिलेख को बेब आधारित इलेक्टॉनिक प्लेटफार्म पर लाना आसान होगा. स्वयं सहायता समूहों के रेटिंग और ऋण मूल्यांकन करने की सुविधा भी हासिल हो सकेगी. बैंक के शाखा प्रबधंक बैंक में बेठे ही समूह की सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. मौके पर डीपीआरओ बालमुकुंद प्रसाद, राजू कुमार शर्मा, जीविका के डीपीएम गणेश पासवान आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन