पत्नी व बेटे हिरासत में वारदात. वाया नदी में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

Published at :01 Nov 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी व बेटे हिरासत में वारदात. वाया नदी में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के बहादुरचक नंदनी गांव में मंगलवार की दोपहर वाया नदी से पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया. मृतक की पहचान गांव के रामबली महतो के रूप में की गयी है. मृतक का हाथ पैर बंधा हुआ था. मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर […]

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के बहादुरचक नंदनी गांव में मंगलवार की दोपहर वाया नदी से पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया. मृतक की पहचान गांव के रामबली महतो के रूप में की गयी है. मृतक का हाथ पैर बंधा हुआ था. मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये समस्तीपुर भेज दिया है. वहीं मृतक की पत्नी व बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के संबंध में बताया गया कि सोमवार की रात से रामबली अपने घर से गायब था.

इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी. मंगलवार की सुबह मामले की छानबीन को पहुंची पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच किसी ने पुलिस को नदी में लाश होने की सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब नदी से शव को बाहर निकाला तो मृतक का हाथ पैर एक खुंटे के सहारे बंधा हुआ था. इससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है. छानबीन के क्रम में संदेह होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी किरण देवी, पुत्र रंजीत महतो व दशरथ महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस बाबत थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खान ने हत्या किये जाने की बात को स्वीकार करते हुए बताया कि छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन