शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

Published at :31 Oct 2017 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के बंगाली टोला स्थित एक मकान से सोमवार की सुबह नगर पुलिस ने 14 बोतल विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये दोनों कारोबारी की पहचान विभोरकुमार राय और विशाल कुमार के रुप में की गयी है. इस बाबत सदर डीएसपी मो तनवीर ने प्रेस वार्ता के […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के बंगाली टोला स्थित एक मकान से सोमवार की सुबह नगर पुलिस ने 14 बोतल विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये दोनों कारोबारी की पहचान विभोरकुमार राय और विशाल कुमार के रुप में की गयी है. इस बाबत सदर डीएसपी मो तनवीर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफतार के समय दोनों कारोबारी नशे की हालत में थे. डीएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि बंगाली टोला के उक्त घर से शराब का कारोबार काफी समय से चल रहा है.

इसी के आधार पर नगर थानाध्यक्ष एचएन सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी की और शराब के साथ दोनों को गिरफ्तार किया. डीएसपी ने बताया कि सासाराम में जहरीली शराब कांड के बाद सभी थानाध्यक्षों को आदेश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाकर शराब के कारोबार को रोकें.

छापेमारी में अवर निरीक्षक दिगंबर कुमार, सअनि राजेश कुमार, सेक्टर मोबाइल अनिल कुमार, डब्ल्यू कुमार, सुनील कुमार के साथ महिला पुलिसकर्मी सबिता कुमारी भी शामिल थी. दूसरी ओर मुफस्सिल थाना के गरुआरा चौर से नशे की हालत में पुलिस ने रविवार की रात एक युवक को गिरफतार किया है. पकड़े गये युवक की पहचान पूसा थाना के विसनपुर बथुआ निवासी मनीष कुमार पोद्दार के रुप में की गयी है. उसे डाॅक्टरी जांच के बाद जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन