एक ही परिवार के छह लोग डायरिया से पीड़ित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2017 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : मैसम में बदलाव के साथ ही जिले में डायरिया समेत अन्य बीमारियां तेजी से अपना पांव फैला रही हैं. सरायरंजन प्रखंड के मुसापुर विंद टोली में डायरिया तेजी से फैल रहा है. 24 घंटे के भीतर एक ही परिवार के छह लोगों में डायरिया होने की पुष्टि हुई है. सभी को प्राथमिक उपचार […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : मैसम में बदलाव के साथ ही जिले में डायरिया समेत अन्य बीमारियां तेजी से अपना पांव फैला रही हैं. सरायरंजन प्रखंड के मुसापुर विंद टोली में डायरिया तेजी से फैल रहा है. 24 घंटे के भीतर एक ही परिवार के छह लोगों में डायरिया होने की पुष्टि हुई है. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सरायरंजन पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया है. जहां इनका इलाज जारी है.
जानकारी के अनुसार, मुसापुर विंद टोला के एक ही परिवार के राकेश कुमार, बंटी कुमार, पिंटु कुमार, खुशबू कुमारी, वीणा कुमारी व अमित कुमार को 24 घंटे के भीतर दस्त होना शुरू हो गया. सरायरंजन पीएचसी में सभी को ले जाया गया. जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया. पिछले एक सप्ताह में जिले में करीब 30 लोग डायरिया के शिकार हुए हैं.
डॉक्टरों के अनुसार, एक बार दस्त होने पर शरीर में एक गिलास पानी की कमी हो जाती है. दस्त के साथ शरीर से तरल लवण बाहर आ जाते हैं. इससे शरीर में कमजोरी होने लगती है. डॉक्टर का कहना है कि डायरिया या दस्त होने पर पानी उबाल कर ही पीयें. तैलीय व मशालेदार भोजन से परहेज करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










