रेल लाइन से श्रद्धालु बनाये रखें दूरी

समस्तीपुर : सोमवार को जमालपुर किऊल रेलखंड पर अदलपुर हॉल्ट पर भागलपुर दानापुर इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से चार छठव्रती महिलाओं की मौत हो चुकी है. इसे लेकर समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम रवींद्र कुमार जैन ने छठ के दौरान घाट के समीप गुजरने वाली लाइन पर कॉशन से ट्रेन चलाने का निर्देश दिया […]
समस्तीपुर : सोमवार को जमालपुर किऊल रेलखंड पर अदलपुर हॉल्ट पर भागलपुर दानापुर इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से चार छठव्रती महिलाओं की मौत हो चुकी है. इसे लेकर समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम रवींद्र कुमार जैन ने छठ के दौरान घाट के समीप गुजरने वाली लाइन पर कॉशन से ट्रेन चलाने का निर्देश दिया है. डीआरएम ने बताया कि घाट किनारे से गुजरने वाली रेललाइन को चिह्नित कर लिया गया है.
26 अक्तूबर को को दोपहर दो से रात आठ बजे एवं 27 अक्तूबर को सुबह तीन से सुबह 10 बजे तक नियंत्रित होकर सभी ट्रेनें चलेंगी. इस दौरान घाट से सटे रेल लाइन पर ट्रेनों की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी. वहीं अन्य जगहों पर ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी. समस्तीपुर रेलमंडल की ओर से सतर्कता बरतने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसके बावजूद उन्होंने छठ के दौरान श्रद्धालुओं से रेल लाइन से दूरी बनाये रखने की अपील की है. कहा कि सतर्कता से ही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










