युवती के परिजनों ने रेल थाने में कराया यूडी केस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2017 11:18 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर. बेगूसराय में पैसेंजर ट्रेन से गिरकर जख्मी हुई युवती की मौत घटना के अगले दिन शुक्रवार को पटना ले जाने के क्रम में हो गयी. उसके परिजनों ने इस बाबत रविवार को समस्तीपुर रेल थाने में यूडी केस दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि मामले को दर्ज कर जांच की जा […]
विज्ञापन
समस्तीपुर. बेगूसराय में पैसेंजर ट्रेन से गिरकर जख्मी हुई युवती की मौत घटना के अगले दिन शुक्रवार को पटना ले जाने के क्रम में हो गयी. उसके परिजनों ने इस बाबत रविवार को समस्तीपुर रेल थाने में यूडी केस दर्ज कराया है.
थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि मामले को दर्ज कर जांच की जा रही है. घटना गुरुवार की है. हसनपुर थाना क्षेत्र निवासी सुभाष कुमार की 20 वर्षीय पुत्री कविता कुमारी पटना जाने के लिये घर से निकली थी. धुरियान पैसेंजर ट्रेन पकड़कर समस्तीपुर आ रही थी. ट्रेन में भीड़ काफी ज्यादा होने के कारण वह दलसिंहसराय स्टेशन के एफओबी के समीप चलती ट्रेन से गिर गयी. ट्रेन की चपेट में आने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी.
उसे इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहां जाने पर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. डॉक्टरों ने उसे रातभर वहीं डीएमसीएच में ही रखा. शुक्रवार को पीएमसीएच ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










