105 कार्टन शराब व कंटेनर जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Oct 2017 3:27 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. वाहन चेकिंग के दौरान खानपुर में पुलिस को मिली सफलता खानपुर : थाना क्षेत्र के खानपुर मोड़ के निकट से पुलिस ने कंटेनर पर लदी शराब की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है. वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात पुलिस को यह कामयाबी हाथ लगी. चालक कंटेनर छोड़ कर फरार […]
विज्ञापन
कार्रवाई. वाहन चेकिंग के दौरान खानपुर में पुलिस को मिली सफलता
खानपुर : थाना क्षेत्र के खानपुर मोड़ के निकट से पुलिस ने कंटेनर पर लदी शराब की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है. वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात पुलिस को यह कामयाबी हाथ लगी. चालक कंटेनर छोड़ कर फरार होने में सफल रहा. वाहन पर 105 कार्टन में रखी शराब की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार,
खानपुर पुलिस शुक्रवार की देर रात खानपुर मोड़ से गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग में जुटी थी. इसी क्रम में सड़क किनारे खड़े कंटेनर के पास किसी को नहीं देखकर पुलिस को शंका हुई. काफी देर तक चालक की प्रतीक्षा की गयी, लेकिन वह सामने नहीं आया. इसके बाद पुलिस का शक गहरा गया और वह कंटेनर की जांच में जुट गयी. छानबीन के दौरान कंटेनर पर लोड अंडे कैडेट में छुपा कर रखी गयी शराब के कार्टन दिखाई दिये.
इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने ले आयी. यहां पहुंच कर कंटेनर जांच के क्रम में उस पर लदी 105 कार्टन शराब जब्त की गयी. बताया जा रहा है कि सभी शराब हरियाणा निर्मित रॉयल स्टेग मार्का के हैं. पुलिस का कहना है कि जब्त कार्टन में 40 कार्टन 750 एमएल व 65 कार्टन में 375 एमएल शराब पैक था. इसमें कुल 2040 बोतल शराब मिली है. एएसआइ रत्न दास के बयान पर ट्रक व अज्ञात चालक के विरुद्व प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं फरार हुए चालक की तलाश शुरू कर दी गयी है. बता दें कि खानपुर मोड़ पर हुई वाहन चेकिंग का नेतृत्व खुद थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंत कर रहे थे. साथ में एएसआइ रतन दास भी थे.
पुलिस सूत्रों का बताना है कि कंटेनर को छोड़कर भागने के क्रम में उसके चालक का मोबाइल वाहन के अंदर ही रह गया. इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. इसके कॉल डिटेल व मोबाइल सिम के जरिये पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर किस कारोबारी के नाम पर इतनी बड़ी शराब की खेप जा रही थी. इस पूरे रैकेट में और कौन कौन लोग शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










