रायपुर में संदिग्ध स्थिति में वृद्ध की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा मामले का खुलासा मृतक के भतीजे ने कहा जमीन हड़पने के लिए किसी ने की हत्या उजियारपुर : थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत के धोबी टोल में मंगलवार को संदिग्ध स्थिति में एक वृद्ध की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया. परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. […]
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा मामले का खुलासा
मृतक के भतीजे ने कहा जमीन हड़पने के लिए किसी ने की हत्या
उजियारपुर : थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत के धोबी टोल में मंगलवार को संदिग्ध स्थिति में एक वृद्ध की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया. परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. घटना के संबंध में मृतक गुलाब चंद्र महतो 80 वर्ष के भतीजा कौशल कुमार ने आवेदन पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
बताया जा रहा है कि मृतक गुलाब चंद्र महतो नि: संतान हैं.उनकी पतनी 4 महीने से अपने मायके में ही रह रही है. सोमवार की रात्री में खाना खाने के बाद गुलाब सोने चले गये. मंगलवार की देर शाम तक वे घर से बाहर नहीं निकले. शाम में परिजनों ने उनकी खोजबीन की तो झोपड़ी से उठ रहे दरुगध पर वे भीतर गये.भीतर गुलाब का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था. उसके मुंह से खून व झाग निकल रहा था. पूरे शरीर में फोड़ा निकला हुआ था और शरीर सूज गया था.
गांव के लोगों की मानें तो वृद्ध के जमीन को हड़पने की नियत से किसी ने उसकी हत्या कर दी है. इधर, एसआइ सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगा कि वृद्ध की हत्या की गई है या किसी विषैले जीव के काटने से उनकी मृत्यु हुई है. फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










