चांदोपट्टी गांव के गड्ढे से महिला की लाश बरामद

Published at :14 Sep 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
चांदोपट्टी गांव के गड्ढे से महिला की लाश बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी गांव स्थित चौर के एक गड्ढे से पुलिस ने महिला की लाश बरामद की है. लाश को देखने के बाद दुष्कर्म की आशंका जतायी जा रही है. लाश पुरानी है. इसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है. हालांकि पुलिस उसकी पहचान के लिए प्रयासरत है. अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी गांव स्थित चौर के एक गड्ढे से पुलिस ने महिला की लाश बरामद की है. लाश को देखने के बाद दुष्कर्म की आशंका जतायी जा रही है. लाश पुरानी है. इसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है. हालांकि पुलिस उसकी पहचान के लिए प्रयासरत है. अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

गांव के चौर में जेसीबी से खोदे गये गड्ढे में बरसात के पानी में तैरती हुई एक महिला की लाश देखकर गांवावालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला की उम्र 35 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही थी. लाश कई दिनों से पानी में रहने के कारण फूल चुका है. उससे बदबू भी आ रहा था. इसके कारण लोग इसकी हत्या कई दिनों पहले किये जाने की आशंका जता रहे हैं. ग्रामीणों का कयास है कि किसी ने महिला के साथ गलत कर उसकी हत्या कर दी होगी. इसके बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसकी लाश इस चौर में लाकर फेंक दिया होगा.
महिला कौन है. वह कहां की रहने वाली है. उसकी हत्या कैसे हुई. इन तमाम सवालों के जबाव को लेकर ग्रामीणों की नजरें वापस पुलिस पर आ टिकी है. पुलिस का कहना है कि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वैसे महिला की पहचान के लिए विभिन्न थानों से संपर्क किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन