माओवादी स्थापना सप्ताह को लेकर अलर्ट

Published at :10 Sep 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
माओवादी स्थापना सप्ताह को लेकर अलर्ट

समस्तीपुर : माओवादी स्थापना सप्ताह को लेकर जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है. माओवादी आगामी 21 से 28 तक यह सप्ताह मनायेंगे. इसको लेकर पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने डीएसपी, एसडीओ, बीडीओ व थानाध्यक्षों को पत्र भेज कर सजग रहने की हिदायत दी है. इसमें कहा गया है कि माओवादी अपने स्थापना सप्ताह […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : माओवादी स्थापना सप्ताह को लेकर जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है. माओवादी आगामी 21 से 28 तक यह सप्ताह मनायेंगे. इसको लेकर पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने डीएसपी, एसडीओ, बीडीओ व थानाध्यक्षों को पत्र भेज कर सजग रहने की हिदायत दी है.

इसमें कहा गया है कि माओवादी अपने स्थापना सप्ताह के मौके पर सरकारी संपत्तियों को निशाना बना सकते हैं.
सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों के अलावा, बैंक, रेलवे स्टेशन, जेल, न्यायालय परिसर, मोबाइल टावरों पर पैनी नजर रखे जाने को कहा है. इसके अलावा ठेकेदारों के निर्माण का बेस कैंप की सुरक्षा भी कड़ी करने को कहा है. एसपी ने कहा है कि सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में इसका खास ख्याल रखेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन