लाखों के कूड़ेदान की खरीद पर उठे सवाल

समस्तीपुर : शहर में नगर परिषद की ओर से वाडरे में लगाया गया कूड़ेदान की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम बालक पासवान व वार्ड आठ के पूर्व पार्षद राजीव रंजन सिंह ने इसकी जांच को लेकर नगर परिषद प्रशासन की घेरेबंदी कर दी है. […]
समस्तीपुर : शहर में नगर परिषद की ओर से वाडरे में लगाया गया कूड़ेदान की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम बालक पासवान व वार्ड आठ के पूर्व पार्षद राजीव रंजन सिंह ने इसकी जांच को लेकर नगर परिषद प्रशासन की घेरेबंदी कर दी है. इस कूड़ेदान का वजन करीब एक क्विंटल के अंदर बताया जा रहा है.
हालांकि, इसकी माप नप प्रशासन ने कराया है या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया, पर यह स्पष्ट हुआ कि नप ने प्रति कूड़ेदान करीब 19 हजार रु पये का भुगतान किया है. पूर्व पार्षद राजीव रंजन सिंह के अनुसार एक क्विंटल से अंदर का कूड़ेदान को तैयार करने में करीब सात हजार रुपये खर्च आयेगा. चक्का आदि लगाने पर इसकी कीमत करीब आठ हजार रुपये हो सकती है. इधर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम बालक पासवान ने डीएम को शिकायत पत्र सौंप कूड़ेदान खरीद की प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
श्री पासवान का कहना है कि नप प्रशासन ने प्रत्येक कूड़ेदान पर करीब दस हजार से अधिक राशि का बंदरबांट किया है. वही नप प्रशासन से आरटीआई के माध्यम से भी कई सवाल पूछे गये हैं. दूसरी ओर, नप प्रशासन का कहना है कि कूड़ेदान के लिए टेंडर निकाला गया था. जिनका रेट कम था, उन्हें दिया गया. वार्ड पार्षद कुमारी मीरा मिश्र का कहना है कि कूड़ेदान की खरीद ही नहीं यहां हर खरीद में अनियमतिता बरती जाती है. यहां हर खरीद में खेल हो रहा है. अब जांच होनी चाहिए किस योजना में कितनी कमीशनखोरी है. कूड़ेदान की खरीद की जांच होनी ही चाहिए. प्रथमदृष्टया यह मानक पर नहीं दिख रहा है. बताते चलें कि नगर परिषद ने शहर के 29 वार्ड के लिए लोहे का करीब 300 कूड़ेदान की खरीदारी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










