ePaper

जब-जब हिन्दू भाव को भूले हैं, तब-तब लूटे गये हैं

Updated at : 21 Feb 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
जब-जब हिन्दू भाव को भूले हैं, तब-तब लूटे गये हैं

जब-जब हिन्दू भाव को भूले हैं, तब-तब लूटे गये हैं

विज्ञापन

शताब्दी समारोह के मौके पर सनातन हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन सौरबाजार. प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मस्थान परिसर में शनिवार को आरएसएस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शताब्दी समारोह के मौके पर सनातन हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शशिशेखर प्रसाद साह व संचालन ओमप्रकाश मुन्ना के द्वारा किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उमाशंकर खां, प्रांतीय अधिकारी आशीष टिंकू, व्यवस्थापक प्रमुख विजय बसंत, जिला संयोजक प्रशांत कुमार समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. वहीं सौरबाजार आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों को फूल माला व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि उमाशंकर खां ने कहा कि सनातन हिन्दू सम्मेलन सौर बाजार में ऐतिहासिक सम्मेलन है. संघ ने बिना स्वार्थ व बिना किसी कुविचार के संपूर्ण भारत वर्ष में एक सौ वर्ष की यात्रा की है. उन्होंने कहा कि इस धरती को जो मां कहते हैं, वही हिन्दू हैं. जब-जब हिन्दू भाव को भूले हैं, तब-तब लूटे गए हैं. हिंदू बंटते गये, सीमाएं कटती गयी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व युवाओं ने भाग लिया और देश हित में निरंतर काम करने की बातें कही. मौके पर जिला कार्य प्रमुख नवीन मिश्रा, उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, मंडल प्रभारी रविशरण, शंभु शंकर झा, गणिनाथ, अमर जी, राजेश कुमार, सोनू कुमार, चंदन कुमार, पशुपति, मोहन, योगेंद्र साह, राजीव कुमार, राकेश कुमार, श्याम कुमार, मनोज साह, समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन