81 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन
81 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
सहरसा . गुप्त सूचना के आधार पर मधनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के इस्लामिया चौक वार्ड 16/19 के एक घर में छापामारी कर अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. जानकारी देते उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा वार्ड सात के सतीश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है. जहां 80.790 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. जब्त विदेशी शराब विभिन्न ब्रांड एवं विभिन्न मात्रा के 167 बोतल बाजार मूल्य पर अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रूपया है. छापेमारी में एएसआई अविनाश कुमार, बौआ लाल राय सहित अन्य उत्पाद बल शामिल थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन