मुखिया पति को साजिशन केस में फंसाने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

मुखिया पति को साजिशन केस में फंसाने की शिकायत

विज्ञापन

सौरबाजार . मुखिया पति को साजिशन केस में फंसाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से मिलकर उनके परिजनों ने की है. मामला सौरबाजार थाना क्षेत्र के कढ़ैया पंचायत से जुड़ा हुआ है. पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में मुखिया के परिजनों ने कहा है कि मेरे घर के बगल में बने मंदिर के पास कढ़ैया वार्ड नंबर 9 निवासी जलधर शर्मा के पुत्र सत्यम कुमार को ग्रामीणों द्वारा स्मैक और हथियार के साथ पकड़ा, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पंचायत का मुखिया होने के नाते मुझे दी गयी, मैंने वहां पहुंचकर तत्काल पुलिस को सूचना देकर उन्हें स्मैक और हथियार के साथ पुलिस को सौंप दिया. जिसे पुलिस अपने साथ थाना ले गयी. घटना के दूसरे दिन सौरबाजार पुलिस ने गिरफ्तार युवक पर कार्रवाई करने के बजाय मुखिया पति साहेब कुमार पर मामला दर्ज कर दिया है. उन्होंने आवेदन में आगे कहा है कि पकड़े गये आरोपी युवक के पिता द्वारा धौंस दिया जा रहा है कि अब कहो क्या होगा. हम 50 हजार रुपए देकर अपने पुत्र को बचा लिया और मुखिया पति पर ही मामला दर्ज करवा दिए हैं. मुखिया ने एक वर्ष पूर्व भी उक्त युवक का हथियार के साथ तस्वीर वायरल होने और आपराधिक गतिविधियों के कारण पकड़ाने का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पंचायत के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के बीच एकरारनामा के बाद उसे छोड़ दिया गया था. मामले को लेकर शुक्रवार को सौरबाजार थाना परिसर में आयोजित जनसंवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि निर्दोष लोगों पर मामला दर्ज हुआ है तो अनुसंधान के दौरान उसकी जांच कर ली जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन