शादी समारोह से लौट रहे चाचा-भतीजा की दुर्घटना में मौत

Updated at : 07 May 2024 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहे चाचा-भतीजा की दुर्घटना में मौत

शादी समारोह से लौट रहे चाचा-भतीजा की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन

महिषी. बहोरवा पावर सब ग्रिड स्टेशन से पश्चिम देर रात बाइक की टक्कर में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पर जलई ओपी अध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार मौके पर पहुंचे व मृतकों का पता लगा कर परिजनों को घटना की जानकारी दी. मृतकों की पहचान दरभंगा जिला के जमालपुर थाना क्षेत्र के मलई निवासी अमरजीत कुमार व कुंदन कुमार के रूप में हुई है. मृतकों की पहचान पर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. जानकारी के अनुसार रिश्ते में अमरजीत चाचा था जबकि कुन्दन उसका भतीजा था. रविवार को दोनों चाचा-भतीजा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे. बारात में खाना खाने के बाद दोनों बाइक से देर रात वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में दुर्घटना में दोनों की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन