इग्नू का 39वां दीक्षांत समारोह सात को

इग्नू का 39वां दीक्षांत समारोह सात को
क्षेत्रीय केंद्र में पूर्णियां विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे मुख्य अतिथि सहरसा. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह को लेकर गुरुवार को क्षेत्रीय निदेशक डॉ मिर्जा नेहाल अहमद बेग ने मीडिया प्रतिनिधियों को अपने कार्यकाल वेश्म में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आगामी सात अप्रैल को मुख्यालय के साथ देश के 51 क्षेत्रीय केंद्रों पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जायेगा. जिसमें क्षेत्रीय केंद्र सहरसा द्वारा दीक्षांत समारोह का आयोजन प्रेक्षागृह में किया जायेगा. इग्नू मुख्यालय दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे एवं क्षेत्रीय केंद्र सहरसा समारोह के विशिष्ट अतिथि कुलपति पूर्णियां विश्वविद्यालय प्रो विवेकानंद सिंह होंगे. मुख्यालय के कार्यक्रम का सीधा प्रासारण ज्ञान दर्शन, ज्ञान वाणी, ज्ञान धारा टीवी चैनलों, फेसबुक व यूट्यूब सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से किया जाएगा. क्षेत्रीय केंद्र के कार्यक्रम के दौरान भी मुख्यालय के समारोह का सीधा प्रसारण किया जायेगा. 39वां दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय में कुल तीन लाख 25 हजार शिक्षार्थी उतीर्ण हुए हैं. जिसमें क्षेत्रीय केंद्र सहरसा में छह हजार दो सौ शिक्षार्थी उतीर्ण हुए हैं. क्षेत्रीय केंद्र सहरसा के दीक्षांत समारोह में लगभग चार सौ से अधिक शिक्षार्थी एवं एक सौ शिक्षाविद् अतिथि शामिल होंगे. समारोह में क्षेत्रीय निदेशक एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा मौजूद सभी शिक्षार्थियों को डिग्री प्रदान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय केंद्र सहरसा के तहत लगभग 11 सौ शिक्षार्थियों ने डिग्री लेने के लिए आवश्यक शुल्क जमा किया है. जिनमें दो सौ शिक्षार्थियों ने अपनी डिग्री 39वें दीक्षांत समारोह में उपस्थित होकर लेने की सहमति दी है. शुल्क जमा करने वाले अन्य शिक्षार्थी दीक्षांत समारोह में उपस्थित होकर अपना डिग्री लेने के लिए इच्छुक हैं तो वे अपना सहमति क्षेत्रीय केंद्र के ई मेल पर, क्षेत्रीय केंद्र में उपस्थित होकर या मोबाइल संख्या 7004368505 पर चार अप्रैल तक देना सुनिश्चित करें. मौके पर क्षेत्रीय उप निदेशक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




