प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन

प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

पतरघट . प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिए गये दिशा निर्देश के आलोक में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को घरेलू रसौई गैस की किल्लत एवं पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी सहित अन्य मुद्दों के खिलाफ गोलमा बैंक चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर भारी विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष नवीन शंकर झा की अध्यक्षता में आयोजित विरोध प्रदर्शन एवं धरना कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव गौतम सागर, राधेश्याम यादव, गोनू सिंह, राजेश भगत, राजकुमार साह, नीरज कुमार, सोनू सिंह, मनु यादव, रूपेश कुमार, राकेश रौशन, अंश कुमार, मंकेश कुमार, अमित कुमार, कमलेश कुमार, आकाश कुमार, रूपेश यादव, दर्शन, लालमोहर, प्रियांशु, जितेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कमेटी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन