सड़क हादसा में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसा में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसा में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

युवक की नहीं हो पायी है पहचान सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर-सोनवर्षा राज एनएच 107 मार्ग पर भटपुरा गांव के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी, हालांकि जख्मी युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार करीब 20 वर्षीय युवक बाइक से सिमरी बख्तियारपुर की ओर से सोनवर्षा राज की तरफ जा रहा था. इसी दौरान भटपुरा गांव के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक ई रिक्शा ने अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया .घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद ई रिक्शा चालक मौके से अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. इधर ई रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया. वहीं घायल युवक की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं. फिलहाल युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन