हत्या मामले में दो और गिरफ्तार, अब तक कुल सात हो चुके हैं गिरफ्तार

हत्या मामले में दो और गिरफ्तार, अब तक कुल सात हो चुके हैं गिरफ्तार
छोटू मिश्रा हत्याकांड मामले में पुलिस की छानबीन जारी सहरसा. शुक्रवार की देर शाम जहां छोटू मिश्रा निर्मम हत्याकांड का जिला पुलिस ने 36 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन करते कार्रवाई में अपनी तत्परता दिखा पांच आरोपियों की गिरफ्तारी कर थी. वहीं अनुसंधान को आगे बढ़ाते पुलिस ने रविवार को भी घटना में संलिप्त दो लोगों को घटना में प्रयुक्त दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया. वहीं घटना के मुख्य अभियुक्त अब भी पुलिस पकड़ से बाहर बताया जा रहा है. लेकिन पुलिस मुख्य अभियुक्त सहित घटना में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए भी अनुसंधान को आगे बढ़ाते छापेमारी कर रही है. जबकि रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते एसपी हिमांशु ने घटना में संलिप्त पांच लोगों के गिरफ्तारी की पुष्टि करते अन्य के जल्द गिरफ्तारी की बात कही थी. जिसमें शनिवार को एक शूटर हटियागाछी वार्ड नंबर 20 निवासी घनश्याम ठाकुर के पुत्र रोहित कुमार उर्फ मिट्ठू ठाकुर को सुपौल जिले से घटना में प्रयुक्त एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया था. वहीं दूसरे शूटर बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के रसलपुर वार्ड नंबर 6 निवासी स्व कालेश्वर शर्मा के पुत्र नवनीत कुमार उर्फ उदय को सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर से गिरफ्तार किया गया था. वहीं गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर उसी दिन घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की गयी थी. जिसमें सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर वार्ड नंबर 19/31 निवासी अंजनी कुमार के पुत्र अभिनव कुमार, तिवारी टोला वार्ड नंबर 26 निवासी स्व नरेश तिवारी के पुत्र राजा कुमार तिवारी एवं मिश्रा टोला तिवारी टोला वार्ड नंबर 26 निवासी संतोष कुमार मिश्रा के पुत्र सौरभ कुमार मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया था. उसी क्रम में अनुसंधान को आगे बढ़ाते पुलिस ने रविवार की रात घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त तिवारी टोला वार्ड नंबर 20 निवासी अजय तिवारी के पुत्र निर्भय कुमार तिवारी एवं पूरब बाजार एमएलटी कॉलेज गेट वार्ड नंबर 19/31 निवासी स्व अनिल कुमार मुन्ना के पुत्र युग कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है. जिससे गहन पूछताछ कर पूर्व में पकड़ाये पांचों अभियुक्तों के साथ सोमवार को मेडिकल करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




