दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 27-28 को

Updated at : 25 Sep 2024 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 27-28 को

सेमिनार में देश भर के नामचीन साहित्यकार, लेखक व समीक्षक शिरकत करने आ रहे हैं. जो अपने-अपने विचार को साझा करेंगे

विज्ञापन

साहित्य अकादमी नयी दिल्ली एवं ईस्ट एन वेस्ट काॅलेज के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन सहरसा मैथिली साहित्य के मूर्धन्य विद्वान रामकृष्ण झा किसुन, प्रबोध नारायण सिंह एवं अनिमा सिंह पर दो दिवसीय शतवार्षिकी संगोष्ठी व राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन साहित्य अकादमी नयी दिल्ली एवं ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 27 व 28 सितंबर को आयोजित होगा. इस निमित मंगलवार को स्थानीय ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सेमिनार का फोल्डर जारी किया गया. दो दिवसीय सेमिनार के सफल आयोजन को लेकर प्रेस को संबोधित करते ईस्ट एन वेस्ट फाउंडेशन पटना के चेयरमैन व आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ रजनीश रंजन ने कहा कि मैथिली साहित्य के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले तीनों ही महान साहित्यकार व लेखक की जीवनी एवं मैथिली के विकास में उनके योगदान पर शतवार्षिकी संगोष्ठी व सेमिनार में देश भर के नामचीन साहित्यकार, लेखक व समीक्षक शिरकत करने आ रहे हैं. जो अपने-अपने विचार को साझा करेंगे. संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस सेमिनार के उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम संयोजक कुमार विक्रमादित्य व अध्यक्षता डाॅ रजनीश रंजन करेंगे. वहीं विशिष्ठ अतिथि भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्या मनीषा रंजन, विषय प्रवर्तन के रूप में उदय नारायण सिंह नचिकेता, बीज भाषण प्रख्यात मैथिली साहित्यकार महेंद्र एवं धन्यवाद ज्ञापन ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ नागेंद्र कुमार झा करेंगे. उद्घाटन सत्र का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक सह जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज करेंगे. संगोष्ठी के प्रथम सत्र में रामकृष्ण झा किसुन पर केंद्रित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष यादव करेंगे. वहीं आलेख पाठ केदार कानन, रमण कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, अमृता चौधरी, कुमार राहुल करेंगे. प्रथम सत्र का संचालन किसलय कृष्ण करेंगे. प्रथम दिन के द्वितीय सत्र में प्रबोध नारायण सिंह लिखित हाथी दांत मैथिली नाटक की शशि सरोजनी रंगमंच सेवा संस्थान के कुंदन कुमार वर्मा के निर्देशन में प्रस्तुति होगी. सत्ता के मद नाटक के मंचन के अलावा अनिमा सिंह संकलित लोक गीत की प्रस्तुति दीपिका चंद्रा द्वारा की जायेगी. संगोष्ठी के दूसरे दिन तृतीय सत्र में प्रबोध नारायण सिंह पर केंद्रित कार्यक्रम में दिल्ली से प्रकाश झा, प्रवीण कुमार सिंह, फूलचंद झा के अलावे कई मैथिली साहित्य के विद्वान भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन