पीएम-अजय योजना के तहत कैरियर काउंसलिंग, छात्रों को मिला सफलता का मंत्र
डॉ. अंबेडकर छात्रावास में छात्रों को कैरियर काउंसलिंग देते अधिकारी एवं विशेषज्ञ.
PM Aajay Career Counseling: सहरसा के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में पीएम-अजय योजना के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को रोजगार और उद्यमिता की जानकारी दी गई.
सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:
PM Aajay Career Counseling: डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में शुक्रवार को विभागीय निर्देशानुसार प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रावास में रह रहे छात्रों को शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित विस्तृत मार्गदर्शन देना था.
आपके शहर में
करियर विकल्पों की दी गई जानकारी
काउंसलिंग सत्र के दौरान छात्रों को सरकारी नौकरी के साथ-साथ उद्यमिता के क्षेत्र में करियर बनाने की संभावनाओं से अवगत कराया गया. विशेषज्ञों ने छात्रों को अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की सलाह दी.
इसके साथ ही छात्रों को अनुशासन, एकाग्रता और डिजिटल शिक्षा व आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर दिया गया.
विभिन्न योजनाओं की भी दी गई जानकारी
कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित करियर विकल्पों, खेलकूद के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई.
वक्ताओं ने छात्रों को अध्ययन-अध्यापन के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने तथा छात्रावास में अनुशासन बनाए रखते हुए उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया.
कई अधिकारी और शिक्षाविद रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, वरीय उपसमाहर्ता अभिषेक सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी अश्विनी कुमार चौबे, प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी भारती, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी निखिल निशांत मिश्रा, सहायक प्राध्यापक डॉ. वरुण कुमार सहित कई अधिकारी एवं शिक्षाविद उपस्थित थे.
छात्रों को मिला प्रेरणादायक संदेश
वक्ताओं ने कहा कि सही दिशा, निरंतर प्रयास और अनुशासित जीवनशैली के माध्यम से छात्र अपने सपनों को साकार कर सकते हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए