पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर स्नातक सत्र 2026-30 के लिये एमएलटी कॉलेज में नामांकन जारी
एमएलटी कॉलेज परिसर में नामांकन के लिए कतार में खड़े छात्र
BNMU Admission Saharsa: सहरसा के एमएलटी कॉलेज में बीएनएमयू के तहत स्नातक सत्र 2026-30 के लिए पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन जारी है. शनिवार अंतिम तिथि निर्धारित है.
सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:
BNMU Admission Saharsa: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अंतर्गत एमएलटी कॉलेज में चार वर्षीय स्नातक सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर में पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन प्रक्रिया जारी है. नामांकन के लिए कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है.
आपके शहर में
काउंटरों पर जारी है नामांकन प्रक्रिया
छात्र-छात्राएं निर्धारित काउंटरों पर बारी-बारी से अपना नामांकन करा रहे हैं. कॉलेज प्रशासन द्वारा पूरी नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है, ताकि किसी भी छात्र को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
शनिवार को समाप्त होगी पहली मेरिट सूची की प्रक्रिया
कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि शनिवार निर्धारित है. उन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना नामांकन सुनिश्चित कर लें.
कर्मियों की सक्रिय भूमिका
नामांकन काउंटर पर छात्रों की सुविधा के लिए कॉलेज कर्मी लगातार सक्रिय रहे. नामांकन प्रक्रिया को सफल बनाने में गणपति झा, पप्पू यादव, आशुतोष सिंह, प्रमोद कुमार, गौरव, सौरभ, आशिष आनंद, रौनक सिंह, गोपाल एवं अजित सहित अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
आगे की प्रक्रिया
कॉलेज प्रशासन के अनुसार समय पर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगली मेरिट सूची और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए