सात वर्षीय बालक की डूबने से मौत, ग्रामीणों की सहयोग से शव बरामद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jul 2024 5:37 PM

विज्ञापन

सात वर्षीय बालक की डूबने से मौत

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल सोनवर्षाराज . काशनगर थाना क्षेत्र के अरसी गांव में बीते गुरुवार की दोपहर खेलने के दौरान पानी में डूबे सात वर्षीय बालक का शव ग्रामीणों की मदद से देर रात पानी से बरामद किया गया. जिसके बाद सूचना पर पहुंंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. जानकारी अनुसार पड़रिया पंचायत के अरसी गांव निवासी पप्पू यादव का पुत्र आशीष कुमार उर्फ आदित्य बीते गुरुवार को गांव के बच्चों के साथ नदी किनारे खेल रहा था. इस दौरान आदित्य फिसल कर छोटी नदी के पानी में चला गया. बालक के डूबने की जानकारी पर ग्रामीणों की अथक प्रयास से देर रात को आदित्य का शव पानी से बरामद किया गया. जिसके बाद मामले की सूचना पर पहुंंची काशनगर थाना पुलिस ने बरामद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा. आदित्य की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक बालक की माता सुनीता देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी. जिसे पड़ोस के अन्य महिलाओं द्वारा संभाला जा रहा था. थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन