सहरसा में गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान और दान

Updated:
विज्ञापन
सहरसा में गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान और दान

प्रतीकात्मक तस्वीर

Saharsa news: गंगा स्नान के लिए खगड़िया और अन्य घाटों की ओर जाने वाली ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. कई लोग निजी वाहनों से परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए रवाना हुए. श्रद्धालुओं ने कोसी और गंगा नदी के विभिन्न घाटों, खासकर मुंगेर घाट और सिमरिया तट पर स्नान कर पूजा की और दान की परंपरा निभाई.

विज्ञापन

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa news: गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को जिले भर के श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान कर पूजा-अर्चना की तथा दान-पुण्य किया. सुबह से ही गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा गया.

गंगा स्नान के लिए खगड़िया और अन्य घाटों की ओर जाने वाली ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. कई लोग निजी वाहनों से परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए रवाना हुए. श्रद्धालुओं ने कोसी और गंगा नदी के विभिन्न घाटों, खासकर मुंगेर घाट और सिमरिया तट पर स्नान कर पूजा की और दान की परंपरा निभाई.

जानकारों के अनुसार गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाता है. इस दिन मां गंगा के स्वर्ग से धरती पर अवतरण की मान्यता है. पंडित कामेश्वर झा और रविन्द्र झा ने बताया कि इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व माना गया है.

उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार राजा भागीरथ की तपस्या के बाद मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं. गंगा स्नान को पवित्र माना जाता है और इसे आत्मिक शांति तथा पुण्य से जोड़कर देखा जाता है.

श्रद्धालुओं ने मां गंगा को जीवनदायिनी बताते हुए उनकी स्वच्छता और अविरल धारा बनाए रखने का संदेश भी दिया.

ALSO READ: सहरसा में दो जून को हाटी और बकुनिया पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन