एकबार फिर गर्मी सातवें आसमान पर, सुबह से ही लोग पसीने से हो रहे तर बतर, तापमान पहुंचा 38 के पार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2024 6:43 PM
विज्ञापन
पिछले 10 से 15 दिनों तक गर्मी से थोडी राहत के बाद एकबार फिर से मौसम का मिजाज काफी गर्म हो चला है.
विज्ञापन
सहरसा
पिछले 10 से 15 दिनों तक गर्मी से थोडी राहत के बाद एकबार फिर से मौसम का मिजाज काफी गर्म हो चला है. सुबह होते ही गर्मी के तेज होने से लोगों का घरों से निकलना कठिन हो रहा है. वहीं गर्मी की छुट्टी के बाद एक बार फिर से सभी तरह के सरकारी विद्यालयों को खोल दिया गया है. जिससे इस भीषण गर्मी में बच्चे विद्यालय जाने को मजबूर हैं. हालांकि विद्यालय को सुबह में संचालित करने का निर्देश दिया गया है. लेकिन विद्यालय में छुट्टी बीच दोपहर में होगी. जिससे बच्चों की परेशानी कम नहीं होगी. जबकि रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले गरीब भी इस तेज गर्मी से खासे परेशान हैं. मौसम के मिजाज को देखते हुए लोग गर्मी से भयभीत हो रहे हैं. घरों से निकलने वाले लोग बढ़ती गर्मी से परेशान हैं. लोग किसी ना किसी छांव के आस में पेडों के नीचे समय गंवा रहे हैं. घरों में भी पंखे की हवा गर्मी से राहत दिलाने में असफल हो रही है. इसपर बिजली की आंख मिचौनी जारी है. मौसम पूर्वानुमान में अगले पांच दिन तक तापमान में बढोतरी के आसार हैं. पिछले दिनों पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. लेकिन वर्षा एवं तेज हवा से लोगों को गर्मी से बडी राहत मिली थी. वहीं उमस भरी गर्मी से बुखार, गले में दर्द, खुजली, सिर दर्द व बेचैनी के मरीज बढ़ रहे हैं. तेज धूप के कारण जिले में उमस भरी गर्मी बढ़ गयी है. शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में बार-बार बिजली आने जाने से भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बढ़ती गर्मी को देखते मौसम विभाग ने सावधानी बरते की लोगों से अपील की है.बढ़ गयी है ह्यूमिडिटी, पारा पहुंचा 38 के पार
तापमान बढ़ने से ह्यूमिडिटी काफी बढ़ गई है जो लोगों को बेचैन कर रहा है. जानकारी देते अगवानपुर कृषि महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि ह्यूमिडिटी के बढ़ने से गर्मी लोगों को ज्यादा सता रही है. उन्होंने बताया कि बुधवार को 38 डिग्री सेल्सियस गर्मी रिकार्ड की गयी है. अगले पांच दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना है जो 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकती है. उन्होंने बताया कि कोसी क्षेत्र में 13 से लेकर 15 जून तक मॉनसून प्रवेश करने की संभावना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










