महिषघट्टा नदी पर पुलिया निर्माण शुरू, लोगों में खुशी

महिषघट्टा बरसाती नदी पर शुरू हुआ पुलिया निर्माण कार्य
Saharsa news: बताया जा रहा है कि कई वर्ष पूर्व मनरेगा योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया था. लेकिन दोनों गांवों के बीच पुलिया नहीं बनने के कारण सड़क का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा था. बरसात के दिनों में लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी.
वर्षों पुरानी समस्या होगी दूर, किसानों और राहगीरों को मिलेगी राहत
कहरा (सहरसा) से अमर चौधरी की रिपोर्ट:
Saharsa news: कहरा प्रखंड क्षेत्र की सिरादेयपट्टी पंचायत के भर्राही और बसौना गांव के बीच स्थित महिषघट्टा बरसाती नदी पर पुलिया निर्माण कार्य शुरू हो गया है. पुलिया निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों और किसानों में खुशी का माहौल है.
बताया जा रहा है कि कई वर्ष पूर्व मनरेगा योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया था. लेकिन दोनों गांवों के बीच पुलिया नहीं बनने के कारण सड़क का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा था. बरसात के दिनों में लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी.
स्थानीय किसानों ने बताया कि बरसाती नदी के दोनों ओर खेती की जमीन होने के कारण खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था. बारिश के समय नदी पार करना जोखिम भरा साबित होता था. समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अपने स्तर से चचरी पुल बनाकर किसी तरह आवागमन की व्यवस्था कर रखी थी.
इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रखंड प्रमुख रचना ने मामले का संज्ञान लिया. इसके बाद 15वीं वित्त राज्य आयोग की अनुशंसा से पुलिया निर्माण कार्य शुरू कराया गया है.
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया बनने के बाद किसानों को खेतों तक पहुंचने में सुविधा होगी. साथ ही दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी. लोगों ने उम्मीद जताई कि पुल निर्माण के बाद वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










