मारपीट, फायरिंग व लूटपाट का आरोप, सदर थाने में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
मारपीट, फायरिंग व लूटपाट का आरोप, सदर थाने में दिया आवेदन

सदर थाना क्षेत्र के बैगहा वार्ड 10 निवासी उड़िया देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनके पुत्र के साथ मारपीट, फायरिंग एवं लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के बैगहा वार्ड 10 निवासी उड़िया देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनके पुत्र के साथ मारपीट, फायरिंग एवं लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में आवेदन दिया है. दिए गए आवेदन में उड़िया देवी ने बताया है कि 22 मई की शाम उनका पुत्र सुभाष कुमार भूसा लाने के लिए गोहाल गया था. इसी दौरान एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त होने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया. आरोप है कि महेंद्र साह, रविंद्र साह, बेबी देवी, रंजीत साह एवं अन्य लोगों ने लाठी, डंडा और लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. आवेदन के अनुसार, घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के सामने रविंद्र साह द्वारा पिस्टल से हवाई फायरिंग भी की गयी. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन, चांदी की सिकरी एवं नगद रुपये भी छीन लिए गए. घायल सुभाष कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इधर, सदर थाना पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायत के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन