महिसरहो गांव से गायब अपहृता बरामद

Updated at : 16 Mar 2026 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
महिसरहो गांव से गायब अपहृता बरामद

महिसरहो गांव से गायब अपहृता बरामद

विज्ञापन

महिषी. 22 सितंबर 2024 को क्षेत्र के महिसरहो गांव से गायब हुई रीता देवी को बरामद करने में स्थानीय पुलिस को सफलता मिली है. बता दें कि डरहार थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी राजो साह ने महिषी थाना में अपनी पुत्री रीता के ससुराल से अपहरण का मामला दर्ज कराया था. थाना अध्यक्ष जय शंकर कुमार को अपहृता के बलवा हाट थाना क्षेत्र के सनपुरा में होने की जानकारी मिली. श्री कुमार के निर्देश पर पुअनि रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने अपहृता को बरामद कर न्यायालय भिजवाया. किताब कॉपी का बंडल चोरी सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के हटिया गाछी वार्ड नंबर में किताब दुकान से दिन दहाड़े चोरों द्वारा किताब कॉपी का बंडल चोरी करने का मामला सामने आया है. पीड़ित कृति पुस्तक भंडार के मालिक संजय ठाकुर ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि हटिया गाछी हनुमान मंदिर के समीप दुकान से चोरों द्वारा बहुत से किताब की चोरी कर ली गयी. सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात कैद हो गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन