किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों ने निकाला बाइक मार्च

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों ने निकाला बाइक मार्च
सहरसा . संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय व्यापी आह्वान पर रविवार को पटेल मैदान में बिहार राज्य किसान सभा के राज्य सचिव विनोद कुमार के नेतृत्व में बाइक मार्च निकाला गया. किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ बाइक मार्च बायपास रोड, हवाई अड्डा, बाबाजी कुटी बनगांव रोड, रिफ्यूजी कॉलोनी, महावीर चौक, शंकर चौक होते डीबी रोड, थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, आंबेडकर चौक होते सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गगनचुंबी नारे लगाते समाहरणालय पर वाहन मार्च समाप्त किया गया. जिसके बाद सभा को संबोधित करते किसान सभा राज्य सचिव विनोद कुमार ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान, मजदूर जनविरोधी सरकार है. किसान आंदोलन में शहीद किसान परिवार को उचित मुआवजा दे. आंदोलन के दौरान फर्जी मुकदमे वापस लेने, किसानों के फसलों की खरीद एमएसपी पर करने की मांग की. वहीं संयुक्त सचिव रणधीर यादव ने कहा कि भाजपा पिछले दरवाजे से फिर से किसान, मजदूर विरोधी बिल लाकर सदन में पारित कराना चाहती है जो किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे. ऐसे निकम्मी सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का शंखनाद किया. वहीं किसान नेता परमानंद ठाकुर ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है. ऐसी सरकार के खिलाफ मेहनतकशों को गोलबंद कर व्यापक आंदोलन करने का निर्णय लिया. किसान सभा के जिलाध्यक्ष कृष्ण दयाल यादव, रमेश यादव, भवेश यादव, कुलानंद कुमार, केशव कुमार, डोमी पासवान, शंकर कुमार, सीटू नेता नसीम उद्दीन, मो मुर्शीद, नसीम मिस्त्री, डोमी पासवान, शिवशंकर शर्मा, पवन सादा, बलराम यादव सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




