गाली-गलौज करने वाले पुलिस पदाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग

बनगांव थाना के पुलिस पदाधिकारी रौशन कुमार के गाली-गलौज वाले ऑडियाे पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सुदीप कुमार सुमन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की
सहरसा. बनगांव थाना के पुलिस पदाधिकारी रौशन कुमार के गाली-गलौज वाले ऑडियाे पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सुदीप कुमार सुमन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने डीआईजी कोसी रेंज से इस पुलिस पदाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग करते कहा कि पुलिस पदाधिकारी द्वारा गाली शब्द के प्रयोग के साथ खास जाति को गाली दी गयी है. जो ना सिर्फ पुलिस मैन्युअल का उल्लंघन है. साथ ही साथ इनके आचरण से सामाजिक सौहार्द भंग हो सकता है. जो पुलिस की छवि को कलंकित करता है. ऐसे अपराध करने वाले को निलंबित के बदले बर्खास्त करना चाहिए. ऐसे पुलिस पदाधिकारी विभाग व समाज दोनों के लिए नासूर हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार व गृह विभाग पटना तक शिकायत दर्ज करायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




