ePaper

बाल उमंग पखवाड़ा के तहत बच्चों के बीच हुई शतरंज प्रतियोगिता

Updated at : 23 Nov 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
बाल उमंग पखवाड़ा के तहत बच्चों के बीच हुई शतरंज प्रतियोगिता

बाल उमंग पखवाड़ा के तहत बच्चों के बीच हुई शतरंज प्रतियोगिता

विज्ञापन

सफल बच्चों को किया गया सम्मानित सहरसा. बाल दिवस के अवसर पर किलकारी बिहार बाल भवन में बाल उमंग पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर मैजिक शो, पंडित जवाहरलाल नेहरु की जीवन यात्रा पर कहानी वाचन, नृत्य नटिका, दादी की चौपाल, चित्रकला प्रतियोगिता, पिकनिक, चेस प्रतियोगिता तथा अलबेला ड्रेस प्रतियोगिता कार्यक्रमों का निशुल्क आयोजन किया किया जा रहा है. बाल उमंग पखवाड़ा के तहत रविवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के एकलव्या सेंट्रल गर्ल्स स्कूल, विज़न इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्य कोचिंग सेंटर, मध्य विद्यालय न्यू कॉलोनी, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय सहरसा, रेडियंट पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड स्कूल, सनशाइन पब्लिक स्कूल, रूपवती कन्या मध्य विद्यालय, मनोहर उच्च विद्यालय, बूचन साह मध्य विद्यालय गांधी पथ, केंद्रीय विद्यालय, अनुग्रह नारायण सिंह प्लस टू विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, उचित सिंह प्राथमिक विद्यालय नरियार, उचित सिंह प्राथमिक विद्यालय नया बाजार, अति पिछड़ा कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय सत्तरकटैया, पीएस पंचवटी, मध्य विद्यालय कोशी कॉलोनी, शांति मिशन अकादमी, जूनियर डीपीएस एवं अन्य विद्यालयों के लगभग 200 से 300 बच्चों ने अपनी भागिदारी सुनिश्चित की. इस प्रतियोगिता में बच्चों को तीन वर्गों में बांटा गया. जिसमे में बच्चों ने अपनी तार्किक सोच, रणनीतिक क्षमता, रचनात्मकता एवं बौद्धिक क्षमताओं से सबका मन मोह लिया. साथ ही इस प्रतियोगिता में सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया. साथ ही अन्य प्रतिभागी सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर हस्तकला तथा चित्राकला विधा के बच्चों ने वेस्ट मेटेरियल का अभिनव उपयोग कर विभिन्न प्रकार के सामग्रियों से संपूर्ण बाल भवन परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया. जिसने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता का अद्भुत संदेश प्रस्तुत किया. प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक प्रणव भारती ने कहा कि बाल उमंग पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में तार्किक सोच, रणनीतिक क्षमता एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना है. प्रतिभागियों ने अत्यंत अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण माहौल में प्रतिस्पर्धा करते अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने खेल के नियमों का पालन करते बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया. इस सफल आयोजन का संचालन शतरंज प्रशिक्षिका प्रेरणा कुमारी एवं शतरंज विधा के सीनियर बच्चों हर्ष, जिया, आयुषी, शुभम, प्रेम प्रकाश सहित अन्य ने सहयोग किया. साथ ही कार्यालय कर्मी में सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी मधु कुमारी, सहायक लेखा पदाधिकारी विश्व विजय झा, नामांकन प्रभारी मौसमी कुमारी, हस्तकला प्रशिक्षक विकास भारती, तबला प्रशिक्षक निभाष कुमार, नृत्य प्रशिक्षिका आर्ची कुमारी, कंप्यूटर प्रशिक्षिका शिखा कुमारी, चित्रकला प्रशिक्षिका अन्नू कुमारी, कराटा प्रशिक्षक राम कुमार, बाल सहयोगी आयुष राज तथा अन्य लोगों ने विशेष भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन