54 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :27 Feb 2026 12:13 AM (IST)
विज्ञापन

54 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
पतरघट पतरघट पुलिस द्वारा बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गोलमा से एक शराब तस्कर को 54 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ बाइक सहित गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोलमा में छापेमारी की गयी. जहां छापेमारी के दौरान पुलिस ने 54 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद कर मौके से गोलमा निवासी राजेश कामत पिता जीवन कामत को गिरफ्तार कर एक बाइक को जब्त कर लिया. उन्होंने बताया कि पतरघट पुलिस द्वारा गिरफ्तार शराब तस्कर के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




