नारी सम्मान से सशक्त होता है राष्ट्र : बेन प्रिया

Updated:
विज्ञापन
नारी सम्मान से सशक्त होता है राष्ट्र : बेन प्रिया

नारी सम्मान से सशक्त होता है राष्ट्र : बेन प्रिया

विज्ञापन

महापौर बेन प्रिया के नेतृत्व में आयोजित हुई प्रेस वार्ता सहरसा . भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 स्थित सबरी टोला में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व मधेपुरा लोकसभा प्रभारी सह नगर निगम महापौर बेन प्रिया ने किया. प्रेस वार्ता को संबोधित करती महापौर बेन प्रिया ने कहा कि नारी सम्मान ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता एवं प्रतिभा का परचम लहरा रही है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित कर लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बना रहा है. उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं है. बल्कि यह महिलाओं के आत्मविश्वास, सम्मान एवं अधिकारों को नयी पहचान देने का माध्यम है. इससे समाज में समानता एवं समावेशिता को बढ़ावा मिलेगा व महिलाएं विकास की मुख्य धुरी बनकर उभरेंगी. महापौर ने कहा कि सरकार की यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है. जिससे आने वाले समय में हर स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी. उन्होंने स्थानीय स्तर पर भी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया. इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी अनामिका जी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुगामणि जी, जिला प्रभारी रिंकी जी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण को लेकर व्यापक चर्चा हुई एवं इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन