राजनीतिक प्रतिनिधित्व में लैंगिक असमानता अब होगी दूर

राजनीतिक प्रतिनिधित्व में लैंगिक असमानता अब होगी दूर
इग्नू में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विद्यार्थियों के साथ हुआ चर्चा का आयोजनमहिलाओं की बदलती भूमिका जैसे विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा सहरसा . नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. जिसका उद्देश्य विधायी संस्थाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को सुदृढ़ करना है. इसी संदर्भ में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र द्वारा इस अधिनियम के त्वरित क्रियान्वयन एवं इसके व्यापक प्रभावों पर विचार-विमर्श के लिए सोमवार को एक छात्र चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस चर्चा का विषय राजनीति एवं नौकरशाही में महिलाओं की भूमिका था. जिसमें शासन एवं लोक प्रशासन में महिलाओं की भूमिका, चुनौतियों एवं भविष्य की संभावनाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया. कार्यक्रम का समन्वयन सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ दीपक गोस्वामी ने किया. जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ एमएनए बेग ने की. कार्यक्रम में कुल 52 विद्यार्थियों, 18 महिला एवं 38 पुरुष शिक्षार्थी ने सक्रिय रूप से भाग लिया. इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय केंद्र के 12 कर्मचारी सम्मिलित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक क्षेत्रीय निदेशक के स्वागत भाषण के साथ हुआ. जिसमें उन्होंने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि को विस्तार से प्रस्तुत किया. उन्होंने राजनीतिक प्रतिनिधित्व में लैंगिक असमानताओं को दूर करने में इस अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला एवं लोकतांत्रिक विमर्श में विद्यार्थियों की सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया. इसके बाद वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक ने उद्घाटन वक्तव्य प्रस्तुत करते औपचारिक रूप से चर्चा सत्र का शुभारंभ किया. उन्होंने समावेशी शासन की आवश्यकता पर बल देते प्रतिभागियों को राजनीति एवं नौकरशाही में महिलाओं की भागीदारी को प्रभावित करने वाली संरचनात्मक एवं सामाजिक-सांस्कृतिक बाधाओं पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित किया. इसके बाद कार्यक्रम खुली चर्चा सत्र में परिवर्तित हुआ. जिसमें पांच शिक्षार्थियों तीन महिला एवं दो पुरुष प्रतिभागी ने विषय पर अपने-विचार प्रस्तुत किये. प्रतिभागियों ने लैंगिक पक्षपात, सामाजिक अपेक्षाएं, संस्थागत अवरोध तथा नेतृत्व, निर्णय एवं निर्माण में महिलाओं की बदलती भूमिका जैसे विभिन्न मुद्दों पर अपना दृष्टिकोण व्यक्त किया. यह चर्चा अत्यंत संवादात्मक एवं चिंतनशील रही. जिसने प्रतिभागियों को सार्थक संवाद एवं विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान किया. चर्चा के दौरान हुई विचार-विमर्श एवं प्रतिभागियों द्वारा उठाए गये प्रश्नों के आधार पर प्रमुख संकल्प एवं सुझाव पारित किये गये. कार्यक्रम का समापन सहायक क्षेत्रीय निदेशक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. जिसमें उन्होंने अध्यक्ष, प्रतिभागियों एवं कर्मचारियों के सक्रिय सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया. उन्होंने विशेष रूप से महिला शिक्षार्थियों की सक्रिय एवं सारगर्भित सहभागिता की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




