कपड़ा व जूता चप्पल की दुकान में हुई चोरी

कपड़ा व जूता चप्पल की दुकान में हुई चोरी
सहरसा .सदर थाना क्षेत्र के गंगजला बस स्टैंड पेट्रोल पंप के सामने कपड़ा व जूता चप्पल के दुकान में चोरी का मामला सामने आया है. पीड़ित दुकानदार देवानंद गुप्ता ने बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे. सोमवार की सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि दुकान का एस्बेस्टस तोड़कर अज्ञात चोरों ने दुकान से करीब पचास हजार रुपये का कपड़ा व जूता चप्पल चुरा लिया व काउंटर में रखा करीब पांच हजार रुपया निकाल लिया. पीड़ित ने बताया कि दुकान के सामने नगर निगम का तीन सीसीटीवी कैमरा लगा है. लेकिन निगम द्वारा बताया गया कि कैमरा काम नहीं कर रहा है. पीड़ित ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. सदर पुलिस आवेदन के आलोक में अग्रतर कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










