ePaper

लाॅ काॅलेज में शीघ्र शुरू होगी पढ़ाई : एमएलसी

Updated at : 26 Feb 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
लाॅ काॅलेज में शीघ्र शुरू होगी पढ़ाई : एमएलसी

लाॅ काॅलेज में शीघ्र शुरू होगी पढ़ाई : एमएलसी

विज्ञापन

विधान पार्षद डाॅ अजय कुमार सिंह के संकल्प का मंत्री ने दिया जवाब सहरसा. कोसी कमिश्नरी के एक मात्र लाॅ काॅलेज रविनंदन स्मारक विधि महाविद्यालय में फिर से शीघ्र पढ़ाई शुरु होगी. विधान पार्षद डाॅ अजय कुमार सिंह द्वारा विधान परिषद में लाये गये संकल्प का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने शीघ्र पढ़ाई शुरु करने का आश्वासन दिया. रविनंदन स्मारक विधि महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1972 में हुई. वर्ष 1980 में यह महाविद्यालय एक प्राचार्य व दस अंशकालिक प्राध्यापक के साथ ललित नारायण मिथिला विश्व विद्यालय की अंगीभूत इकाई बनी. बाद में बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने 2015 में 17 पूर्णकालिक शिक्षक नियुक्ति के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा. बाद में सरकार ने रेशनलाइजेशन द्वारा अस्थायी अंशकालिक शिक्षकों की संख्या दस से सात कर दी. तत्कालीन कोसी आयुक्त ने 2023 में अंशकालिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन भी प्रकाशित करवाया था. विधान पार्षद डाॅ सिंह ने आश्चर्य व्यक्त किया कि वर्ष 2020 से विधि महाविद्यालय में नामांकन बंद है और सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता. इस लाॅ काॅलेज में नामांकन बंद हुए लगभग पांच साल हो गये. विधान पार्षद ने सदन को बताया कि इस महाविद्यालय से असम हाईकोर्ट के न्यायाधीश नीलम सिंह ने भी अपनी लाॅ की पढ़ाई रविनंदन मिश्र विधि महाविद्यालय से पूरी की. पूरे देश में इस महाविद्यालय से पढे बच्चे उच्च पद पर आसीन हैं. शिक्षा मंत्री ने शीघ्र पूर्ण कालिक शिक्षक की नियुक्ति और पढाई शुरु करने की बात कही. डाॅ अजय कुमार सिंह ने सदन में मौजू्द मंत्री से कहा कि तकनीकी पक्ष अपनी जगह है और मैं आपसे शीघ्र पढ़ाई शुरु करनी की मांग करता हूं.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन