कोसी रत्न सम्मान समारोह की सफलता पर मोर्चा ने जताया आभार, विकास की मुहिम जारी रखने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

फोटो - सांसद को सम्मानित करते मोर्चा अध्यक्ष व संरक्षक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोसी रत्न सम्मान समारोह की सफलता पर कोसी विकास संघर्ष मोर्चा ने सभी सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों और जनता का आभार व्यक्त किया है. समारोह ने क्षेत्रीय एकता का मजबूत संदेश दिया और विकास के मुद्दे पर समाज की एकजुटता दिखाई.

विज्ञापन

Kosi Ratna Samman: कोसी विकास संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विनोद कुमार झा एवं संरक्षक प्रवीण आनंद ने रविवार को आयोजित कोसी रत्न सम्मान समारोह की सफलता पर सभी सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, मीडिया, प्रशासन और कोसी क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के अभूतपूर्व सहयोग और सहभागिता से समारोह ऐतिहासिक एवं यादगार बन गया.

विज्ञापन

कोसी के सम्मान के लिए समाज एकजुट

मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, व्यवसायियों, युवाओं और महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि कोसी के सम्मान और विकास के मुद्दे पर पूरा समाज एकजुट है. यह आयोजन क्षेत्रीय एकता का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आया.

सांसद के सम्मान को बताया कोसी का सम्मान

उन्होंने कहा कि सांसद दिनेश चंद्र यादव को कोसी रत्न सम्मान से सम्मानित करना किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि कोसी क्षेत्र के विकास और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को और गति मिलेगी.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की हुई सराहना

विनोद कुमार झा एवं प्रवीण आनंद ने शशि सरोजनी कला मंच के निर्देशक एवं अभिनेता कुंदन वर्मा तथा उनकी पूरी टीम का विशेष आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि स्वागत-गान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को भव्यता और सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं आम लोगों ने जमकर सराहना की.

सहयोगियों को दिया धन्यवाद, विकास के लिए जारी रहेगा अभियान

Kosi Ratna Samman: मोर्चा ने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, मीडिया, प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मंच संचालन से जुड़े सहयोगियों, स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं, दानदाताओं और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने कहा कि कोसी विकास संघर्ष मोर्चा भविष्य में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनहित के मुद्दों और सामाजिक एकता के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा. साथ ही कोसीवासियों से आगे भी सहयोग और विश्वास बनाए रखने की अपील की.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन