116 लीटर देसी शराब लदा कार जब्त, तस्कर फरार
Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :25 Oct 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन

116 लीटर देसी शराब लदा कार जब्त, तस्कर फरार
विज्ञापन
कहरा. बनगांव थाना पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर बरियाही बस्ती से एक उजले रंग की मारुति कार बीआर 01 ए जेड 7359 में अलग-अलग पॉलिथिन में छुपा कर ले जा रहे लगभग 116 लीटर देसी शराब के साथ कार को जब्त कर लिया. जबकि कार चालक सहित तस्कर पुलिस को आते देख कार छोड़ फरार हो गया. बनगांव थाना प्रभारी हरिश्चंद्र ठाकुर ने बताया कि कार और तस्कर की पहचान की जा रही है. जिससे तस्कर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




