कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी कार, एयरबैग खुलने से टली बड़ी घटना

Updated:
विज्ञापन

कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी कार,

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर-सलखुआ एसएच 95 पर हुआ हादसा, बाल-बाल बचे दंपति व बच्चे सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर-सलखुआ एसएच 95 सड़क मार्ग पर शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा – तफरी मच गयी, जब गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. कार सिमरी बख्तियारपुर की ओर से सलखुआ की तरफ जा रही थी. बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक सामने आये कुत्ते को बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे पलट गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला. हादसे में कार सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. मिली जानकारी के अनुसार बलवाहाट थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सिमरी बख्तियारपुर होते हुए मुंगेर जिले के छर्रा पट्टी स्थित गंगा स्नान के लिए जा रहे थे. जैसे ही उनकी कार सिमरी बख्तियारपुर स्थित डाक बंगला चौक से आगे बढ़ी, अचानक एक कुत्ता वाहन के सामने आ गया. कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक का गाड़ी से संतुलन बिगड़ गया और कार बालू के ढेर पर चढ़ते हुए पलट गयी. एयरबैग ने बचाई जान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा काफी भीषण था. हालांकि जैसे ही कार पलटी, उसका एयरबैग खुल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. एयरबैग खुलने के कारण कार में सवार सभी बाल बाल बच गये. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एयरबैग नहीं खुलता तो हादसा जानलेवा साबित हो सकता था. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन