गैस लीक करने से लगी आग, सामान खाक, मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन
गैस लीक करने से लगी आग, सामान खाक, मची अफरा-तफरी

गैस लीक करने से लगी आग, सामान खाक, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन

दो दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के कंजरी कोठी, गौतम नगर वार्ड नंबर 16 में शुक्रवार को गैस लीक करने से अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग लगने की घटना अमित कुमार के घर में हुई. जिसमें घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया. लोगों तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया. जिससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि आग की चपेट में आकर घर में रखा दो गैस सिलेंडर, कपड़े, चूल्हा और एक पंखा पूरी तरह जलकर राख हो गया.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन