ePaper

बालक को गोली मारने वाले दो और शूटर गिरफ्त में

Updated at : 27 Feb 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
बालक को गोली मारने वाले दो और शूटर गिरफ्त में

बालक को गोली मारने वाले दो और शूटर गिरफ्त में

विज्ञापन

सिमराहा गोलीकांड में शेष दो शूटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा चौक के समीप पिछले 18 फरवरी को घटित जघन्य गोलीबारी की घटना हुई थी. जिसमें 13 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी. इस घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. गठित एसआईटी द्वारा सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण, तकनीकी सर्विलांस, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलन, मानव स्रोतों से प्राप्त सूचना व जिला आसूचना इकाई के सहयोग से घटना में संलिप्त शेष दो फरार शूटरों को गुरुवार को सुपौल जिले के रतनपुरा थाना स्थित ग्राम भगवानपुर से विधिवत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के सुगमा पुल के पास से घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त संभावित कट्टा एवं एक खोखा बरामद किया गया है. आग्नेयास्त्र को विधिवत जब्त करते हुए बैलिस्टिक जांच के लिएभेजा जा रहा है. गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकृति बयान में घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. इसके बदले गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पवन कुमार से दो लाख रुपया नगद की मांग की गयी थी. दो लाख रुपया नगद राशि नहीं देने की स्थिति में एक लाख रुपये नगद एवं एक स्प्लेंडर बाइक देने पर सहमति बनी थी. जमीन विवाद को घटना का मुख्य कारण बताया गया है. बरामद आग्नेयास्त्र के संबंध में बनमा इटहरी थाना में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त ललटू कुमार पिता सत्यनारायण शर्मा आगम, थाना बसनही एवं सुरज पिता अकल साह जलसा भीत थाना काशनगर का निवासी है. गिरफ्तार अभियुक्त ललटू कुमार एवं सूरज का अपराधिक इतिहास रहा है. उस पर बसनही थाना में मामला दर्ज है एवं गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है. इस कांड में संलिप्त अन्य चार अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है. अनुसंधान एवं अग्रतर कार्रवाई जारी है. घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त संभावित कट्टा, एक खोखा, घटना के समय अभियुक्त सूरज द्वारा पहना गया कपड़ा बरामद कर लिया गया है. टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साइबर थाना अजीत कुमार, पुअनि जितेन्द्र ठाकुर अनुसंधानकर्ता व प्रभारी टीओपी दो, पुअनि सनोज वर्मा, प्रभारी टीओपी दो, पुअनि गुंजन कुमार सदर थाना, पुअनि मुकेश कुमार यादव सदर थाना, पुअनि विकाश कुमार बसनही थाना, पुअनि रौशन कुमार सदर थाना, जिला आसूचना के पुलिस पदाधिकारी, कर्मी एवं सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन