प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला तोड़कर सामानों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला तोड़कर सामानों की चोरी

प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला तोड़कर सामानों की चोरी

विज्ञापन

पतरघट. पस्तपार थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला तोड़कर कमरे से पानी का मोटर, बीस मीटर बिजली का तार, स्पीकर, बाजा सेट साउंड सिस्टम, एमडीएम के लिए बच्चों का खाना बनाने वाला सभी बर्तन सहित अन्य कीमती सामान का चोरी कर लिए जानें का एक मामला सामने आया हैं. घटना के बाबत प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने थाना अध्यक्ष पस्तपार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पतरघट एमडीएम साधनसेवी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर वस्तुस्थिति से अवगत करवातें हुए मामले की विस्तृत जांच कर चोरी गये सामानों की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों सहित थाना अध्यक्ष से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त तथा कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन