युवा जदयू के सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष बने अनीष कुमार सौरभ

Updated:
विज्ञापन
युवा जदयू के सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष बने अनीष कुमार सौरभ

युवा जदयू के सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष बने अनीष कुमार सौरभ

विज्ञापन

सलखुआ. प्रखंड के कोपरिया गांव निवासी अनीष कुमार उर्फ सौरभ को युवा जदयू प्रकोष्ठ का सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. युवा जदयू जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत व धारदार बनाने के लिए युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी कर दी. युवा जदयू जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन का विस्तार कर जन-जन के नेता नीतीश कुमार के कार्यों को आमजनों तक पहुंचाने का काम जारी है. क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनीष के कार्यो को देखते हुए उन्हें सलखुआ प्रखंड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इनकी कार्यकुशलता एवं पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है. अनीष के प्रखंड अध्यक्ष बनने पर नेताओं ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन