कबिता सिंह की बताई रेसिपी से बनाएं फटाफट इंस्टेंट गाजर मिर्च का अचार

Updated:
विज्ञापन
Instant Gajar Mirchi Ka Achar

इंस्टेंट गाजर मिर्च का अचार (फोटो – इंस्टाग्राम @KabitasKitchen)

बिना धूप में रखें बनाना चाहते हैं अचार, तो फॉलो करें कबिता सिंह की बताई इंस्टेंट गाजर मिर्च का अचार बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

अचार किसी भी खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. लेकिन जब बात इसे बनाने की आती है तो अक्सर लोगों को लगता है कि अचार बनाने में काफी समय लगता है. अगर आप बिना ज्यादा मेहनत अचार बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको इंस्टेंट गाजर मिर्च का अचार बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इस रेसिपी को कबिता सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @kabitaskitchen पर शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि इस अचार को आप फ्रिज में रखकर आराम से 2–3 हफ्तों तक खा सकते हैं. साथ ही, इस अचार को बनाने के लिए आपको इसे धूप में रखने की जरूरत नहीं पड़ती है. 

इंस्टेंट गाजर मिर्च का अचार बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हरी मिर्च – 50 ग्राम
  • गाजर – 400 ग्राम
  • पीली सरसों (राई) – 1/4 कप
  • धनिया पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  • तेल – 4 से 5 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • नींबू का रस – 2 नींबू
  • हींग – 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार

इंस्टेंट गाजर मिर्च का अचार बनाने की विधि क्या है?

  • इंस्टेंट गाजर मिर्च का अचार बनाने के लिए आप सबसे पहले गाजर, हरी मिर्च को पतले स्लाइस में काटकर अच्छे से धो लें. 
  • अब इसे पंखे की नीचे 1 घंटे रखकर सूखने दें. अब आप एक पैन में पीले सरसों और थोड़ा सा साबुत धनिया को रोस्ट करके पाउडर बना लें. 
  • अब आप फिर से एक पैन में सरसों का तेल गरम करें. इसके बाद आप एक प्लेट में बनाया हुआ पाउडर डालें, फिर इसमें हल्दी पाउडर नमक, हींग और तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद आप मसाले के ऊपर से नींबू निचोड़ दें. 
  • अब आप इसमें कटे हुए गाजर और मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें. तैयार है झटपट बना घर पर गाजर मिर्च का अचार. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola