12 मार्च को होगा झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव, 75 बूथों पर मतदान करेंगे 25001 मतदाता

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand State Bar Council Election

झारखंड के 37 जिला और अनुमंडलीय बार एसोसिएशन में 75 बूथों पर मतदान कराया जाएगा.

Bar Council Election: झारखंड स्टेट बार काउंसिल का पंचवर्षीय चुनाव 12 मार्च को होगा. राज्य के 37 जिला और अनुमंडलीय बार एसोसिएशन में 75 बूथों पर मतदान कराया जाएगा. इस चुनाव में 25001 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. काउंसिल के 23 पदों के लिए 100 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Bar Council Election: झारखंड स्टेट बार काउंसिल का पंचवर्षीय चुनाव 12 मार्च को होगा. 12 मार्च को दिन के 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. राज्य के 37 जिला और अनुमंडलीय बार एसोसिएशन में मतदान की व्यवस्था की गई है. इसके लिए 75 मतदान केंद्र बनाये जा रहे हैं. एक मतदाता कुल 23 पदों के लिए मतदान कर सकेंगे.

बैलेट पेपर पर होगा मतदान

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की तैयारियां जोरों पर है. 500 से अधिक मतदातावाले बार एसोसिएशन में दो बैलेट बॉक्स का इस्तेमाल किया जाएगा. चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. बैलेट बॉक्स जिलों में भेजे जा रहे हैं. 37 बार एसोसिएशन में 75 बूथ बनाए जा रहे हैं, जिसमें मतदान कराए जाएंगे. 75 पीठासीन पदाधिकारी चुनाव को संपन्न कराएंगे. प्रत्येक बार एसोसिएशन में एक-एक पर्यवेक्षक की भी नियुक्ति की जाएगी.

झारखंड हाइकोर्ट परिसर में बनेंगे 10 बूथ

मतदाता अपना पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकेंगे. झारखंड हाइकोर्ट परिसर में 10 बूथ बनाए जाएंगे. वहीं, रांची और धनबाद जिला बार एसोसिएशन में आठ-आठ बूथ रहेंगे, जबकि बोकारो में तीन, गिरिडीह में तीन, हजारीबाग में चार, जमशेदपुर में पांच सहित अन्य सभी जिला बार एसोसिएशन में बूथ बनाए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: राम भरोसे धनबाद रेल पुलिस: न साहिब हैं, न सिपाही, दो महीने से खाली है जवानों की जेब

काउंसिल के 23 पदों के लिए होगा मतदान

चुनाव मैदान में 100 उम्मीदवार खड़े हैं. इनमें 75 पुरुष और 25 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्य पदों में 23 पर चुनाव हो रहा है, जिसमें 18 पुरुष और पांच महिला सदस्यों का चुनाव मतदान से किया जाएगा. 25001 अधिवक्ता (मतदाता) मतदान में शामिल होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. महिला सदस्य का दो पद मनोनयन के आधार पर चुना जाएगा. पहली बार महिला अधिवक्ताओं के लिए स्टेट बार काउंसिल की सात सीटें आरक्षित की गई हैं.

इसे भी पढ़ें: नौ मार्च से झारखंड में मिट्टी की खुदाई बंद, हड़ताल करेंगे मनरेगा कर्मी

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola