समाज का विकास व सम्मान के लिए कार्य करने वाले का समर्थन करने का निर्णय
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई की बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित की गयी.
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय धोबी महासंघ की हुई बैठक
सहरसा. अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई की बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित की गयी. बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष मनोज रजक के आवास पर की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव संजय रजक ने की. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में धोबी समाज की भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि समाज राजनीतिक रूप से एकजुट होकर उसी पार्टी या उम्मीदवार को समर्थन देगा, जो समाज के विकास एवं सम्मान के लिए ईमानदारी से कार्य करेगा. बैठक के अंत में सभी मौजूद सदस्यों ने एक स्वर में हमारा संकल्प, हमारा विश्वास धोबी समाज रहेगा एकजुट व सशक्त का नारा दिया. बैठक में समाज के सभी प्रखंडों से प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए. बैठक में जिला संरक्षक मनोज रजक, चलितर रजक, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा रजक, उपाध्यक्ष युगेश रजक, कैलाश रजक, राजकुमार रजक, रंजीत रजक, पीयुष कुमार, संगठन सचिव राजकुमार रजक, गंगा रजक सोनवर्षा प्रखंड अध्यक्ष मिट्ठू रजक, जिला युवा अध्यक्ष पंकज कुमार, महिषी प्रखंड अध्यक्ष नाथो रजक, सीताराम रजक, कैलाश रजक, बिपिन रजक, मंटुन रजक, राजा रजक, सोनू रजक, सदानंद रजक, कैलाश रजक, राजीव कुमार, संतोष रजक, अभिनंदन कुमार एवं सोनू कुमार सहित अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










