पानी बहाने के विवाद में मारपीट, चेन भी छीना

Updated:
विज्ञापन
पानी बहाने के विवाद में मारपीट, चेन भी छीना

पानी बहाने के विवाद में मारपीट, चेन भी छीना

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड नंबर 36 में शनिवार की सुबह पानी गिर जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में महिला की सोने की चेन भी छीन ली गयी. पीड़ित सूरज कुमार ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित सूरज कुमार ने बताया कि अपने दो मंजिला मकान के प्लास्टर पर पानी डाल रहा था. इसी दौरान कुछ पानी पड़ोसन हेमा देवी व अनुराधा देवी के आंगन में गिर गया. इस बात को लेकर दोनों महिलाएं गाली-गलौज करने लगीं. विरोध करने पर मारपीट भी की गयीृ बीच-बचाव करने आयी सूरज की बहन सोनी कुमारी व सरिता कुमारी के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गयी व मारपीट के दौरान सोनी कुमारी के गले से करीब 70 हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन हेमा देवी ने छीन लिया. इसी बीच सुरेंद्र यादव और पूरेंद्र यादव भी वहां पहुंचकर सूरज कुमार के साथ मारपीट करने लगे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन